भूतों से डर लगता है? कब्रिस्तान में बिरयानी मंगाने वाली महिला का वीडियो वायरल

By Mandeep Rohit

Published On:

Date:

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग एक साथ हंस भी रहे हैं और हैरान भी रहे हैं।
इस वीडियो में एक फूड डिलीवरी एजेंट को बिरयानी डिलीवर करने के लिए लड़की ने बुलाया कब्रिस्तान के अंदर। लेकिन वह अंदर जाने से साफ मना कर देता है।

वीडियो को कई बार रीपोस्ट किया जा चुका है और यह अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।

रात का अंधेरा और कब्रिस्तान की लोकेशन

वायरल वीडियो रात के समय का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फूड डिलीवरी एजेंट बाइक पर तय की गई लोकेशन पर पहुंचता है। और ग्राहक को फोन करके बताता है कि वह पहुंच चुका है। चारों तरफ घना अंधेरा फैला हुआ है। और पूरा इलाका सुनसान नजर आता है, जिससे माहौल और भी डरावना लगने लगता है। इसी दौरान फोन पर मौजूद महिला उसे आगे आने के निर्देश देती है। और बेहद सामान्य लहजे में कहती है कि वह सीधे आगे आ जाए। महिला यह भी कहती है कि रास्ते के किनारे एक कुत्ता बैठा हुआ है। लेकिन उससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

जैसे ही डिलीवरी एजेंट महिला के बताए रास्ते पर आगे बढ़ता है। उसे धीरे-धीरे एहसास होता है। कि वह किसी आम जगह की ओर नहीं, बल्कि सीधे एक कब्रिस्तान के अंदर पहुंच रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है। कि कब्रों के बीच एक कुत्ता शांति से बैठा हुआ है और पूरा माहौल डर और सन्नाटे से भरा हुआ है। यह दृश्य देखते ही डिलीवरी एजेंट घबरा जाता है और तुरंत विरोध करता है। वह फोन पर महिला से कहता है कि यह तो कब्रिस्तान है। और अंदर पूरी तरह अंधेरा है, ऐसे में वह वहां अंदर जाकर डिलीवरी नहीं कर सकता।

महिला ने क्या खा?

इस पर महिला फोन पर बिल्कुल शांत और बेफिक्र अंदाज़ में जवाब देती है। और उससे कहती है कि वह बस गेट के अंदर आकर खाना दे दे। हालांकि, डिलीवरी एजेंट इस बात से सहमत नहीं होता। वह साफ शब्दों में कहता है। कि उसे अंदर जाना सुरक्षित नहीं लग रहा है। और वह खुद को असहज महसूस कर रहा है। एजेंट महिला से दो टूक कह देता है कि या तो वह गेट पर आकर खाना ले ले या फिर उसे मजबूरी में ऑर्डर कैंसिल करना पड़ेगा।

बातचीत के दौरान महिला यह बताती है कि वह अपने दोस्तों के साथ कब्रिस्तान के अंदर ही पार्टी कर रही है। और इसलिए वहीं खाना मंगवाया गया है। यह बात सुनकर डिलीवरी एजेंट पूरी तरह हैरान रह जाता है और हैरानी भरे लहजे में पूछता है। कि क्या लोग सच में कब्रिस्तान जैसी जगह पर भी खाना ऑर्डर करते हैं। इसके बाद महिला थोड़ी झुंझलाहट दिखाते हुए उसे ताना मारती है। और पूछती है कि क्या उसे भूतों से डर लगता है।

डिलीवरी एजेंट ताने के जवाब में बेहद साफ और गंभीर अंदाज़ में कहता है। कि कब्रिस्तान के अंदर जाकर खाना डिलीवर करना न तो सही है और न ही सुरक्षित। महिला से कहता है। कि वह इस स्थिति में आगे नहीं बढ़ सकता और जरूरत पड़ने पर ऑर्डर कैंसिल कर देगा। लेकिन अंदर जाने का जोखिम नहीं उठा सकता। इसके बाद वीडियो वहीं समाप्त हो जाता है।

वीडियो को लेकर लोगो की प्रतिक्रिया।

इस वायरल वीडियो की सच्चाई को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों को यह वीडियो मज़ेदार और अजीब लगा, जबकि कई लोगों को यह दृश्य परेशान करने वाला लगा। कई यूज़र्स ने सवाल उठाया कि आखिर कोई कब्रिस्तान के अंदर खाना क्यों मंगाएगा और क्या यह सब सिर्फ व्यूज़ पाने के लिए किया गया एक प्रैंक है। कुछ लोगों का मानना है। कि यह वीडियो पूरी तरह स्क्रिप्टेड भी हो सकता है, जिसे जानबूझकर कंटेंट बनाने के लिए शूट किया गया हो।

वहीं, सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने डिलीवरी एजेंट का समर्थन किया है। नेटिज़न्स का कहना है कि चाहे यह वीडियो मज़ाक के लिए बनाया गया हो या पूरी तरह असली हो। लेकिन इसने डिलीवरी एजेंटों की सुरक्षा और उनकी मजबूरी पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई लोगों ने साफ कहा कि किसी भी डिलीवरी एजेंट को ऐसी डरावनी और असुरक्षित जगह पर जाने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।

Leave a Comment