UP के झाँसी कानपुर राजमार्ग सेमरी टोल प्लाजा पर हुई एक भयानक सड़क दुर्घटना। इस दुर्घटना में ट्रक ने मारी तेजी से टक्कर। वाहनों को टक्कर मारते हुए ले गया टोल प्लाजा के पार।
सुबह सेमरी टोल प्लाज़ा पर दोपहर करीब 2 बजे के आसपास एक ट्रक तेज रफ्तार में टोल की तरफ आता है। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी लाइन में खड़ी गाड़ियों को भी टक्कर मारते हुए काफी दूर तक ले गया। इस टक्कर में गाड़ियों का काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। गाड़ियों के साथ टोल प्लाजा का भी काफी नुकसान हुआ है। ट्रक वालें ने गाड़ियों के तहस महस होने पर भी नहीं रोका ट्रक को। ट्रक वाले ने रफ्तार तेज होने पर भी ब्रेक नहीं लगाए। ट्रक वाले को साफ साफ दिखाई दे रहा था उसके सामने गाड़ियां और अन्य वाहन टोल कटवाने के लिए कतार में खड़े हैं। फिर भी ड्राइवर ने ब्रेक ना लगाते हुए सबसे पहले सामने खड़ी गाड़ी को टक्कर मारी और टक्कर मारते हुए आगे वाली गाड़ियों को भी धक्का मारता हुआ चला गया। इस घटना को देखकर वहां खड़े लोगोँ में हड़कंप मच गया। टोल प्लाजा के cctv कैमरा में घटना की पूरी की पूरी वीडियो कैद हो गयी। जिस कारण हम इस घटना की पुष्टि कर पाए। टक्कर किसने मारी जख्मी कोन कोन हुआ और कैसे घटना हुई।

टोल कर्मचारी कैसे हुआ ज़ख्मी ?
टोल कर्मचारी टोल कटवा रहीं गाड़ी के सामने खड़ा था। जैसे ही ट्रक तेज रफ्तार में आया और ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मारी। टक्कर मारते ही सामने खड़ी गाड़ी भी रफ्तार से आगे की तरफ गयी। जिस गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मारी कर्मचारी उसी गाड़ी के सामने खड़ा था। टक्कर लगते ही कर्मचारी को गाड़ी की टक्कर लगी और कर्मचारी गाड़ी के उपर से गिरा एक दम हवा में उपर की और उछल गया टोल का कर्मचारी। कर्मचारी अपने आप को संभाल नहीं पाया। कर्मचारी को इतना समय नहीं मिल पाया जिसमें वो अपने आप को गाड़ी के सामने से हटा पाता और उसकी गाड़ी से टक्कर हो गयी। समय रहते ज़ख्मी कर्मचारी को हस्पताल पहुँचा दिया गया। वीडियो में कर्मचारी को गाड़ी पर लटके हुए कई देर तक चलते हुए देखा गया है
वहां मौजूद लोगों ने क्या बताया
टोल पर मौजूद लोगों ने ट्रक के बारे मे बहुत कुछ बताया। लोगों का कहना है ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। कुछ लोगों का ये भी कहना है ट्रक ड्राइवर ने नशा कर रखा था। ट्रक ड्राइवर ने दारू या किसी और चीज़ का नशा कर रखा था। बाकी अभी तक पुलिस ने कोई ब्यान जारी नहीं किया है। पुलिस ने ड्राइवर के बारे मे अभी तक कुछ नहीं बताया है। ड्राइवर ने नशा कर रखा है या नहीं इसकी कोई पुष्टी नहीं हुई है।
दुर्घटना के समय और बाद मे क्या माहौल था टोल पर। टोल का माहौल
दुर्घटना के समय का माहौल देख कर वहाँ खड़े लोगों में हड़कंप मच गया। लोग इधर उधर भागने लगे। दुर्घटना के बाद टोल पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। और वहां खड़े लोगों में भय का माहौल बन गया दुर्घटना को देख कर। ट्रक के रुकने के बाद लोग मदद के लिए इधर उधर भागने लगे। लोगों का भागना सही था। क्योंकि वहां पर लोग काफी ज़ख्मी हो गए थे सबसे ज्यादा गाड़ी से टक्कर लगने वाले कर्मचारी की हालत सही नहीं थी
टोल पर ज़ख्मी हुए लोगों की स्थिति
टोल पर गाड़ी से टकराने वाले कर्मचारी की हालत गंभीर बतायी जा रही है। कर्मचारी को नजदीकी हस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाकी के वाहनों के ड्राइवर और अंदर बैठे लोग सही सलामत है या नहीं इसकी जानकारी पुलिस ने अभी तक नहीं दी है
पुलिस जांच
पुलिस मौके पर घटना स्थल पर पहुंची और ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है ट्रक ड्राइवर ने एसा क्यों किया इसकी ड्राइवर से पुलिस पूछताछ जारी है। क्या ड्राइवर ने तेज़ रफ्तार ली थी? क्या उसने ब्रेक जल्दी नहीं लगाया? क्या चालक के नशे में होने का मामला है? सीसीटीवी फुटेज की जांच हो रही है।
टोल सुरक्षा उपायों की समीक्षा कराने की भी मांग उठ रही है ताकि भविष्य में इसी तरह की दुर्घटनाएँ न हों।








