Union Budget 2026 पेश होते ही हरियाणा में सबसे बड़ा सवाल यही था—“इस बार बजट में हरियाणा को क्या मिला?”
बजट भाषण खत्म होते ही चंडीगढ़ से लेकर गांव की चौपाल तक चर्चा शुरू हो गई। किसी की नजर सड़कों पर थी, तो कोई किसान खेती को लेकर उम्मीद लगाए बैठा था। युवाओं को रोजगार की आस थी और आम आदमी यह जानना चाहता था कि इस बजट से उसकी रोजमर्रा की जिंदगी में क्या बदलेगा।
बजट के शुरुआती संकेतों से यह साफ हो गया कि हरियाणा को इस बार नजरअंदाज नहीं किया गया हैं। बल्कि अबकी बार हरियाणा के विकास और लोगो की तरफ भी देखा गया हैं।
बजट का हरियाणा से क्या लेना-देना है?
जब केंद्र सरकार बजट में सड़क, रेलवे, खेती, उद्योग और शिक्षा पर खर्च बढ़ाती है, तो उसका सीधा फायदा राज्यों को मिलता है। हरियाणा जैसे राज्य, जो खेती और इंडस्ट्री दोनों का केंद्र हैं, वहां इसका असर जमीन पर जल्दी दिखता है।
हरियाणा सिर्फ खेती का राज्य नहीं रहा, बल्कि अब यह मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और स्टार्टअप हब बनने की तरफ बढ़ रहा है। इसी दिशा में बजट 2026 के फैसले अहम माने जा रहे हैं।
सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फोकस
Budget 2026 में सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर सरकार का रुख काफी मजबूत नजर आता है। राष्ट्रीय राजमार्गों, एक्सप्रेसवे और ग्रामीण सड़कों के लिए बड़े स्तर पर फंड का प्रावधान किया गया है, जिसका सीधा फायदा हरियाणा जैसे राज्य को मिलेगा। खासतौर पर दिल्ली–एनसीआर से जुड़े नए रोड कॉरिडोर हरियाणा की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाएंगे। इससे न सिर्फ राजधानी तक पहुँचना आसान होगा, बल्कि ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।
इसके साथ ही गांवों को शहरों से जोड़ने वाली सड़कों पर भी जोर दिया गया है, जिससे ग्रामीण इलाकों की आवाजाही आसान होगी और गांवों का सीधा जुड़ाव बाजार से बनेगा। औद्योगिक क्षेत्रों तक तेज और सुगम कनेक्टिविटी मिलने से फैक्ट्रियों, गोदामों और व्यापारिक गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी। कुल मिलाकर इसका मतलब साफ है—कम समय में सफर पूरा होगा, व्यापार को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
किसानों के लिए राहत और भरोसे का बजट
हरियाणा के किसान इस बार बजट को बड़ी उम्मीदों के साथ देख रहे थे और Budget 2026 ने उनकी उम्मीदों को काफी हद तक सहारा दिया है। बजट में सिंचाई योजनाओं के लिए अतिरिक्त फंड देने की बात कही गई है, जिससे पानी की समस्या से जूझ रहे किसानों को राहत मिल सकती है। इसके अलावा फसल भंडारण और वेयरहाउसिंग पर जोर दिया गया है, ताकि किसान अपनी उपज को सही समय और सही दाम पर बेच सकें।
साथ ही एग्री-टेक और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के संकेत भी बजट में साफ नजर आते हैं। इसका मकसद सिर्फ फसल उगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेती को मुनाफे का काम बनाना है। आसान शब्दों में कहें तो यह बजट किसान को सिर्फ मेहनत करने वाला नहीं, बल्कि सोच-समझकर खेती करने वाला व्यवसायी किसान बनाने के लिए एक कदम है।
शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट पर खास ध्यान
हरियाणा की युवा आबादी के लिए Budget 2026 में अच्छी खबरें छिपी हुई हैं। बजट में नए स्किल सेंटर खोलने, आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों के विस्तार और इंडस्ट्री से जुड़ी ट्रेनिंग पर जोर दिया गया है। इसका मकसद यह है कि युवाओं को सिर्फ डिग्री-डिग्री नहीं, बल्कि सभी को काम करने के लायक बनाया जा सके ताकि बच्चों को नोकरी के लिए ज्यादा दके ना खाने पड़े।
जब पढ़ाई सीधे इंडस्ट्री की जरूरतों से जुड़ती है, तो नौकरी पाने की राह अपने आप आसान हो जाती है। यही वजह है कि इस बजट को युवाओं के भविष्य से जोड़कर देखा जा रहा है। साफ शब्दों में कहें तो पढ़ाई और नौकरी के बीच की दूरी को थोड़ा और कम करने की कोशिश की गई है।
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती
Budget 2026 में स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर भी खास ध्यान दिया गया है। जिला अस्पतालों के विस्तार, ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाएं बढ़ाने और सस्ती व सुलभ इलाज व्यवस्था पर खर्च बढ़ाने की बात सामने आई है। इसका सीधा फायदा हरियाणा के छोटे शहरों और गांवों में रहने वाले लोगों को मिलेगा।
अब लोगों को मामूली इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर भागना न पड़े, यही इस बजट का संकेत है। स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार का मतलब है—बेहतर इलाज, कम खर्च और ज्यादा भरोसा।
उद्योग और रोजगार की संभावनाएं
हरियाणा पहले से ही ऑटोमोबाइल और मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा केंद्र रहा है और Budget 2026 इस पहचान को और मजबूत करता दिख रहा है। बजट में नए औद्योगिक क्लस्टर विकसित करने, एमएसएमई को सस्ता कर्ज देने और स्टार्टअप को सपोर्ट करने की बात कही गई है।
इन कदमों का असर सीधे रोजगार पर पड़ेगा। जब उद्योग बढ़ेंगे, तो फैक्ट्रियां लगेंगी और जब फैक्ट्रियां लगेंगी, तो नौकरियां भी पैदा होंगी। आने वाले समय में हरियाणा में रोजगार के नए मौके बनने की उम्मीद इसी वजह से जताई जा रही है।
आम आदमी को क्या फायदा होगा?
आम हरियाणवी के लिए इस बजट का मतलब सिर्फ आंकड़े नहीं हैं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाला बदलाव है। बेहतर सड़कें मिलने से सफर आसान होगा, इलाज की सुविधा पास में होगी, बच्चों को बेहतर शिक्षा के मौके मिलेंगे और धीरे-धीरे रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।
आप लोगों के लिए कुछ सवाल
- क्या Budget 2026 से हरियाणा में रोजगार के मौके बढ़ेंगे?
- किसानों को इस बजट से असली फायदा कब तक मिलेगा?
- सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर से गांवों की तस्वीर बदलेगी या नहीं?
- युवाओं के लिए यह बजट कितना मददगार साबित होगा?
- क्या आपको लगता है कि हरियाणा को और ज्यादा मिलना चाहिए था?
Related Post
Budget 2026 के बाद सोना-चांदी का हाल सोना शांत, चांदी में हलचल
एक बजट करोड़ों उम्मीदें किसान और आम आदमी के नाम रहा Budget 2026







