मौत की रफ्तार। जबलपुर में हाईवे पर कुचला कार ने 20 मजदूरों को। 2 मजदूरों की हुई मौके पर ही मौत

By Mandeep Rohit

Updated On:

Date:

जबलपुर_news

रविवार के दिन यानी 18 जनवरी को दोपहर के समय जबलपुर मंडला रोड़ पर रोड़ के किनारे मजदूर भोजन कर रहे थे। अचानक रोड़ पर तेज रफ्तार से एक सफेद रंग की कार आती है। कार की रफ्तार काफी तेज थी जिस कारण ड्राइवर कार का कंट्रोल खो देता है और कार उसी रफ्तार से मजदूरों के उपर से निकल जाती है। कार की रफ्तार तेज होने के कारण कार मजदूरों को टक्कर मारती हुई रौंदती हुई चली जाती है। मज़दूरों की इसमे कोई गलती नहीं है मजदूर बस अपना रोड़ का काम कर रहे थे। हादसे के समय मजदूर भोजन खा रहे थे। दोपहर का समय था मजदूर काम करके अपना अपना भोजन ग्रहण कर रहे थे। कार सभी मजदूरों को कुचलती हुई निकल गयी। इस घटना को देख कर वहाँ खड़े लोगों में हफरा तफरी मच गयी।

हादसे में कितने लोगों की मौत हुई और कितने घायल हुए

काम कर रहे मजदूरों की संख्या ज्यादा थी उनमे से लगभग 20 मजदूरों के उपर से कार निकल गयी। 20 मजदूरों में से 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। और बाकी ज़ख्मी हुए मजदूरों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे भर्ती करवाया गया। और कुछ मजदूरों को जिला हस्पताल में भी भर्ती करवाया गया। ये वो हस्पताल थे जो घटना स्थल के नजदीक थे। घायल हुए मजदूरों को सही समय पर हस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था ताकि उनकी जान बच सके। इनमें से एक महिलाओं जिसकी हालत गंभीर थी उसकी भी इलाज के दोरान मौत हो गई। बाकी इसका अभी तक सही पता नहीं है उनमे से महिलाएँ बची भी है या नहीं? लेकिन 2 मज़दूरों की घटना स्थल पर ही बड़े दर्दनाक तरीके से मौत हो गई थी और कुछ घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

जबलपुर_news

मजदूर क्या कर रहे थे।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मजदूर डिवाइडर की ग्रिल पेंटिंग और सड़क किनारे काम कर रहे थे। मजदूरों का काम करने के बाद खाना खाने का समय हो गया था । इसी कारण सभी मजदूर खाना खाने के लिए वहीँ रोड़ के किनारे बैठ गए। उन्हें क्या पता था भोजन करते करते ही उनकी मौत आ जाए गी। खाना खाते खाते ही तेजी से एक सफेद रंग की गाड़ी आती है और उन मजदूरों को कुचलती हुई निकल जाती है

कार चालक का क्या हुआ

कार चालक गाड़ी रुकते ही गाड़ी से निकलकर भाग गया। पुलिस की तलाश जारी है। कार चालक अभी तक पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कार की रफ्तार ज्यादा होने के कारण कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिस कारण ये हादसा हुआ। हादसा होने के तुरंत बाद मजदूरों को हस्पताल में भर्ती करवा दिया गया।

स्थानीय प्रतिक्रिया

घटना के तुरंत बाद वहाँ रहने वाले लोग घटना स्थल पर पहुँच गए। घटना स्थल पर पहुँचे लोगों ने 108 पर कॉल करके एम्बुलेंस को घटना स्थल पर बुला लिया और घायल हुए मजदूरों को हस्पताल पहुँचा दिया गया। घटना के बाद हाइवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा और लोगों ने घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया। मजदूरों के साथ वाले मदद के लिए चीख रहे थे। चिला रहे थे। की कोई मदद के लिए आजाये। फिर कुछ समय बाद घटना स्थल के आसपास के लोग मदद के लिए आ गए । और जख्मी लोगों को हस्पताल पहुँचा दिया गया। एक्सीडेंट होने के कारण कुछ समय तक रोड़ ब्लॉक हो गया आने जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कौन से मजदूर थे?

बताया जा रहा है कि अधिकांश घायल और पीड़ित डिवाइडर पेंटिंग या रोड वर्क में लगे कामगार थे, जिनके घर मंडला और आसपास के जिलों से होते हैं।

कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने FIR दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही वाहन और ड्राइवर को पकड़ने के लिए तलाशी जारी है।

Leave a Comment