Mumbai BMC Election Result 2026 Live: आज आएंगे नतीजे, शिवसेना-बीजेपी-एनसीपी-कांग्रेस की बढ़ी बेचैनी

By Mandeep Rohit

Published On:

Date:

bmc_volting_result_2026

महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव छिटपुट घटनाओं को छोड़कर कुल मिलाकर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए। इसी कड़ी में एशिया की सबसे बड़ी और सबसे समृद्ध नगर निकाय मानी जाने वाली मुंबई महानगरपालिका (BMC) के लिए भी मतदान पूरा हो चुका है।

करीब 74,000 करोड़ रुपये से अधिक के वार्षिक बजट वाली बीएमसी के चुनाव इस बार करीब चार साल की देरी से कराए गए। मतदान के दौरान मुंबई के 24 वॉर्डों की 227 सीटों के लिए कुल 1,700 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई, जिनकी राजनीतिक भविष्य की तस्वीर अब ईवीएम में कैद हो चुकी है।

अब सभी की निगाहें शनिवार को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं, जब ईवीएम खुलेंगी और यह साफ हो जाएगा कि मुंबई की सत्ता पर किस दल का कब्जा होगा। शिवसेना, बीजेपी, एनसीपी और कांग्रेस समेत सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की धड़कनें तेज हैं, क्योंकि बीएमसी चुनाव के नतीजे महाराष्ट्र की राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाने वाले हैं।

Mumbai BMC Election Result 2026 Live Updates | mcgm.gov.in


मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव 2026 के मतों की गणना शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू की जाएगी। मतगणना पूरी होने के बाद यह साफ हो जाएगा कि चुनाव मैदान में उतरे 1,700 उम्मीदवारों में से किसके सिर जीत का ताज सजेगा और किसे हार का सामना करना पड़ेगा।

गुरुवार को मतदान संपन्न होने के बाद सभी ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बीएमसी के विक्रोली और कांदिवली स्थित गोदामों में सुरक्षित रूप से पहुंचा दिया गया है। मतगणना को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

मतों की गिनती के लिए कुल 23 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जहां एक साथ दो-दो प्रभागों के मतों की गणना की जाएगी। इसके लिए 23 रिटर्निंग ऑफिसरों की नियुक्ति की गई है।

बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी ने गुरुवार शाम मतगणना की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निष्पक्ष और सुचारु काउंटिंग सुनिश्चित करने के लिए 2,299 अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

BMC Election Result Update: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे को बड़ा झटका

बीएमसी चुनाव के नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल ने ठाकरे बंधुओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस चुनाव में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ने 163 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, ताकि पूर्ण बहुमत की स्थिति बनाई जा सके। वहीं राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने 52 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

हालांकि, एग्जिट पोल के अनुमान उद्धव और राज ठाकरे दोनों के लिए निराशाजनक नजर आ रहे हैं। पोल के मुताबिक ठाकरे बंधुओं को कुल मिलाकर 58 से 67 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जो बीएमसी में बहुमत के लिए जरूरी 114 सीटों के आंकड़े से काफी कम है।

इन अनुमानों के बाद मुंबई की सियासत में हलचल तेज हो गई है और अब सभी की निगाहें मतगणना के अंतिम नतीजों पर टिकी हुई हैं।

BMC Result: एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त, महायुति का दावा 150 सीटों तक

बीएमसी चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बड़ी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। कई सर्वे एजेंसियों के अनुमानों के मुताबिक बीजेपी को 128 से 140 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं, ज्यादातर एजेंसियों ने बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को साधारण बहुमत से भी ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।

इस बीच, महायुति नेताओं ने जीत को लेकर बड़ा दावा किया है। केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि महायुति बीएमसी में 140 से 150 सीटें जीतने जा रही है और इस बार महापौर भी महायुति का ही बनेगा। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा, “16 जनवरी का दिन हमारा है।

गौरतलब है कि बीएमसी चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान संपन्न हुआ था। हालांकि, वोटिंग के दौरान इस्तेमाल की गई स्याही को लेकर विवाद भी सामने आया। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मतदान में उपयोग की जा रही स्याही की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए थे।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रामदास आठवले ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्याही को लेकर सवाल उठाने का मतलब है कि विपक्ष उंगली से स्याही हटाकर बोगस वोटिंग की कोशिश करना चाहता है। उनके इस बयान के बाद स्याही विवाद ने भी सियासी रंग पकड़ लिया है।

Leave a Comment