Donald Trump Visit India: Bharat आ सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप, खास सहयोगी सर्जियो गोर का बड़ा बयान ?

By Mandeep Rohit

Published On:

Date:

भारत में नवनियुक्त अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दिल्ली में अपना पदभार ग्रहण करने के बाद द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने वाला बयान दिया है. राजदूत गोर ने कहा कि ट्रंप जल्द ही इंडिया आ सकते हैं. उन्होंने कूटनीतिक गहराई पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका और भारत न केवल साझा हितों से बंधे हैं, बल्कि इनके संबंध सर्वोच्च स्तर पर आधारित हैं. उन्होंने कहा कि असली दोस्तों के बीच आपस में असहमति होती रहती है, लेकिन वे हमेशा अपने मतभेदों को सुलझा लेते हैं.

भारत अमेरिका ट्रेड डील पर 13 जनवरी को फाइनल मुर लग सकती है। अमेरिकी एंबेसडर सर्जियो गौर ने सोमवार को नई दिल्ली में यह जानकारी दी। गौर का कहना था कि पीएम मोदी और ट्रंप रियल दोस्त हैं। उनका कहना है कि रियल दोस्तों में मतभेद हो सकता है लेकिन मनभेद नहीं होता है। दोनों के बीच जो भी उलझन है उसे जल्दी से सुलझा लिया जाएगा। इससे पहले अमेरिकी संसद में भारत पर 500% का टेरिफ लगाने का प्रस्ताव पास हुआ था। जिसके बाद से अमेरिका ने डील पर तीखी टिप्पणी की थी। जिसका जवाब भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया था। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गौर ने सोमवार को नई दिल्ली में पदभार संभालते हुए कहा कि भारत अमेरिका संबंध सच्ची दोस्ती पर आधारित हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच व्यापार बातचीत जारी रहने के संकेत भी दिए और गौर ने कहा कि सच्चे दोस्त कभी असहमत हो सकते हैं लेकिन वह अपने मतभेद सुलझा लेते हैं। उन्होंने बताया कि बातचीत का अगला दौर 13 जनवरी को होने की उम्मीद है। गौर ने यह भी कहा कि टेरिफ और बाजार तक पहुंच जैसे मुद्दों पर मतभेद के बावजूद दोनों देश लगातार संपर्क में हैं।

गौर के इस बयान से ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से अटकी हुई डील पर अब मुर लग सकती है। पेक्स सिलिका का जिक्र भी उन्होंने किया।

अमेरिकी राजदूत ने यह कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत को अगले महीने पे सिलिका में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा। आगे समझाते हुए उन्होंने बताया कि मैं आज अपनी सभी को पेक्स सिलिका नाम की एक नई पहल के बारे में जानकारी देना चाहता हूं। जिसे अमेरिका ने पिछले महीने शुरू किया है। पेक्सिलिका एक अमेरिकी नेतृत्व वाली रणनीतिक पहल है जिसका मकसद महत्वपूर्ण खनिजों, ऊर्जा स्त्रोतों को लेकर उन्नत विनिर्माण, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और लॉजिस्टिक्स और एक सुरक्षित, मजबूत और नवाचार आधारित सिलिकॉन सप्लाई चेन तैयार करना है। गौर ने आगे कहा कि इस पहल का उद्देश्य कच्चे माल से लेकर उन्नत तकनीक और लॉजिस्टिक्स तक पूरी सिलिकॉन वैल्यू चेन में साझेदार देशों के बीच सहयोग को बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि पिछले महीने इसमें शामिल होने वाले देश में जापान, दक्षिण कोरिया, यूनाइटेड किंगडम और इजराइल शामिल है।

उन्होंने कहा कि भारत के जुड़ने से यह समूह और मजबूत होगा। राजदूत के अनुसार पेक्स सिलिका के पहले ही ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया, यूनाइटेड किंगडम, सिंगापुर और इजराइल के साथ साझेदारी हो चुकी है। इसकी औपचारिक घोषणा वाशिंगटन डीसी में होने की उम्मीद है। पेक्स सिलिका शिखर सम्मेलन में की गई थी। तेजी से रिकवर मार्केट इसमें हुआ। शेयर बाजार में लगातार छ दिनों से भारी गिरावट देखने को मिल रही थी।

सोमवार को भी इक्विटी बाजार करीब 700 अंक के नीचे गया। मगर जैसे अमेरिकी राजदूत की ओर से ट्रेड डील पर पॉजिटिव बयान आया उसके बाद मार्केट कुछ देर के भीतर ही 700 अंक रिकवर कर गया। खबर लिखे जाने तक मार्केट का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स करीब 63 अंकों की तेजी के साथ 83638.45 पर ट्रेड कर रहा है। अब इस पूरी स्ट्रेटजी पर आप क्या सोचते हैं? कमेंट जरूर लिखिएगा।

Leave a Comment