Nirmala Sitharaman पहुंची दिल्ली। निर्मला सीतारमण अपने काफिले के साथ पहुंची राष्ट्रपति भवन। आज 1 फ़रवरी 2026 को संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी Nirmala Sitharaman. बजट पेश करना एक सरकारी प्रक्रिया है जो हर साल 1 फरवरी को ही होती है इसमे सरकार यह बताती है कि अगले वर्ष देश की आय-व्यय (taxes, खर्च आदि) कैसी होगी।
केंद्रीय बजट को पेश करने के साथ-साथ Nirmala Sitharaman रचेगी आज इतिहास। क्योंकि यह उनका लगातार नौवां बजट है, जो पहले किसी भी वित्त मंत्री ने लगातार नहीं दिया है। इससे वह रिकॉर्ड बनाएँगी।

बैठक से पहले किस किस से मिली Nirmala Sitharaman
दिल्ली आते ही सबसे पहले निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं। राष्ट्रपति से मिलना जरूरी होता है क्योंकि बजट पेश करने से पहले की परंपरा होती है। राष्ट्रपति से मिलने के बाद वह संसद के लिए रवाना होग्यी।
बजट क्या होता है?
बजट भारत सरकार की सालाना आय-व्यय योजना होती है, जिसमें बताया जाता है कि सरकार कहाँ खर्च करेगी, राजस्व कैसे जुटाएगी, टैक्स में क्या बदलाव होंगे, और किन योजनाओं पर कितना पैसा लगेगा। जैसे घर में हम पहले से तय कर लेते हैं कि आमदनी कितनी है, बच्चों की पढ़ाई, राशन, बिजली, इलाज और बचत में कितना पैसा जाएगा, ठीक उसी तरह सरकार भी पूरे देश के लिए यह हिसाब बनाती है।
सरकार की कमाई टैक्स, सरकारी कंपनियों की आय और दूसरे स्रोतों से होती है, और यही पैसा किसानों, गरीबों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, सड़कों, अस्पतालों, स्कूलों, रेल, सेना और विकास योजनाओं पर खर्च किया जाता है। बजट इसलिए जरूरी होता है क्योंकि इससे पता चलता है कि सरकार आम आदमी, रोजगार, महंगाई और देश के विकास को लेकर क्या सोच रही है और आने वाले साल में किस चीज़ को कितनी प्राथमिकता मिलेगी।
आज बजट में क्या हो सकता है?
आज के बजट से लोगों को कई अहम उम्मीदें हैं और माना जा रहा है कि सरकार इस बार आम आदमी पर खास ध्यान दे सकती है। बजट में नौकरीपेशा और मध्यम वर्ग को टैक्स में कुछ राहत मिल सकती है, ताकि महंगाई के बोझ से थोड़ी राहत मिले। किसानों के लिए खेती से जुड़ी योजनाओं, फसल बीमा और सिंचाई पर खर्च बढ़ाने की उम्मीद है, वहीं युवाओं के लिए रोजगार, स्किल डेवलपमेंट और स्टार्टअप को बढ़ावा देने वाले ऐलान हो सकते हैं। सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी ज्यादा पैसा खर्च करने का संकेत दे सकती है,
जिससे सरकारी अस्पतालों और स्कूलों की हालत बेहतर हो। इसके अलावा सड़क, रेल, बिजली और आवास जैसे विकास कार्यों पर जोर रहने की संभावना है, ताकि देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिल सके। कुल मिलाकर आज के बजट से यह साफ होने की उम्मीद है कि सरकार आने वाले साल में आम लोगों की जेब, रोजगार और देश के विकास को किस दिशा में ले जाना चाहती है।







3 thoughts on “Budget 2026 Day Inside Story दिल्ली पहुंचीं निर्मला सीतारमण”