गुरुद्वारे के बाहर बरसी गोलियां, जालंधर में AAP नेता लकी ओबेरॉय की हत्या से हड़कंप

By Mandeep Rohit

Published On:

Date:

गुरुद्वारे के बाहर बरसी गोलियां जालंधर में AAP नेता लकी ओबेरॉय की हत्या से हड़कंप

जालंधर के मॉडल टाउन में सुबह-सुबह चली गोलियां। पंजाब के जालंधर शहर से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां आम आदमी पार्टी से जुड़े नेता Lucky Oberoi की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात मॉडल टाउन इलाके में एक गुरुद्वारे के बाहर हुई, वह सुबह माथा टेककर बाहर निकले थे। अचानक हुई इस फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

गाड़ी में बैठे ही हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लकी ओबेरॉय जैसे ही अपनी गाड़ी में बैठने लगे, तभी दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि हमलावर दोपहिया वाहन पर सवार थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। अस्पताल ले जाया गया, लेकिन नहीं बच पाई जान

घायल अवस्था में लकी ओबेरॉय को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के फैलते ही उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया गया। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला सुनियोजित साजिश का लग रहा है। हालांकि अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नही पहुंची है। पुलिस अपना काम कर रही है। कोई व्यक्ति बिना पुलिस की जांच के कुछ ना सोचे और कोई भी भड़काउ ब्यान बाजी ना करे हमें अपना काम करने दे। ताकी हम हत्यारों को जल्दी से जल्दी पकड़ सकें।

सियासी हलकों में उबाल, कानून-व्यवस्था पर सवाल

इस हत्या के बाद पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। विपक्षी दलों ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है। कि राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। लोगो का कहना है कि पुलिस के रहते हुए इतना बड़ा कांड कैसे हो सकता है। पुलिस क्या कर रही थी। पुलिस के रहते हुए भी नेता तक सेफ नहीं है तो हमारे जैसे आम लोगों का क्या होगा।

जांच जारी, कई तरिकों से हो रही पड़ताल

पुलिस अब इस मामले की जांच कई तरिकों से कर रही है। पुरानी रंजिश, राजनीतिक दुश्मनी या किसी और कारण से हत्या हुई, हर पहलू पर गौर किया जा रहा है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि अभी किसी भी बात को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता, जांच के बाद ही हम अंतिम निर्णय ले सकते हैं। की मौत का असली कारण क्या है रंजीस या कुछ और।

सोचने वाली बात

आखिर पंजाब में दिनदहाड़े इस तरह की वारदातें क्यों बढ़ती जा रही हैं?
क्या दोषियों की गिरफ्तारी से लोगों में फिर से सुरक्षा का भरोसा लौट पाएगा?

समाचार से संबंधित प्रश्न

आख़िर लकी ओबेरॉय की हत्या के पीछे असली वजह क्या थी?

क्या यह हत्या किसी राजनीतिक रंजिश का नतीजा हो सकती है?

दिनदहाड़े गुरुद्वारे के बाहर फायरिंग, क्या पंजाब में कानून-व्यवस्था कमजोर हो रही है?

CCTV फुटेज से कब तक आरोपियों की पहचान हो पाएगी?

क्या पुलिस इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में जल्द गिरफ्तारी कर पाएगी?

Leave a Comment