धुरंधर’ फिल्म के अभिनेता नदीम खान पर गंभीर आरोप, शादी का झांसा देकर 10 साल तक दुष्कर्म करने का दावा
मुंबई से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। फिल्म ‘धुरंधर’ में अभिनय कर चुके अभिनेता नदीम खान शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये आरोप उनकी ही घरेलू सहायिका ने लगाए हैं, जिनका कहना है कि अभिनेता ने पिछले 10 सालों तक उनसे शादी का वादा कर शारीरिक शोषण किया।
क्या है पूरा मामला जानिए?
पुलिस के मुताबिक, 41 वर्षीय महिला ने 22 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया है कि नदीम खान ने शादी का भरोसा दिलाकर कई वर्षों तक उनके साथ दुष्कर्म किया। यह मामला सबसे पहले महिला के घर पर हुआ था, जो मालवणी पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में आता है। इसी वजह से वर्सोवा पुलिस ने इस केस में ज़ीरो FIR दर्ज की है। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, आगे की जांच अब संबंधित पुलिस स्टेशन को सौंप दी जाएगी।
धुरंधर’ फिल्म में अहम किरदार निभाया था
नदीम खान हाल ही में रिलीज हुई जबरदस्त ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के रसोइए अखलाख का जबरदस्त किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी में उनके किरदार की काफी अहम भूमिका थी, जहां पुलिस को सूचना देने के कारण ही रहमान की गिरफ्तारी होती है।
बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सुपरहिट रही ‘धुरंधर’ फिल्म
इंडियन फिल्म डायरेक्टरआदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ फिल्म, जिसमें रणवीर सिंह ने एक भारतीय जासूस की भूमिका निभाई थी, पिछले साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में करीब ₹1,300 करोड़ का कलेक्शन किया था।
नदीम खान की गिरफ्तारी से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। यह मामला न सिर्फ एक बड़े अभिनेता से जुड़ा है, बल्कि शादी के नाम पर शोषण जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दे को भी सामने लाता है। अब सबकी नजर पुलिस जांच और कोर्ट की आगे की कार्रवाई पर टिकी है।
जैसे-जैसे मामले में नई जानकारी सामने आएगी, हम आपको अपडेट करते रहेंगे।









