Kalyan Jewellers के शेयर में 14% की बड़ी गिरावट, 21 जनवरी को निवेशकों में मचा हड़कंप”

By Mandeep Rohit

Updated On:

Date:

kalyanjawellers_stock_price_newsnexa

Kalyan Jewellers कंपनी के Q3 बिज़नेस अपडेट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3 FY26) में Kalyan Jewellers की कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में सालाना आधार पर 42% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह तेज़ ग्रोथ मजबूत त्योहारी मांग और कंपनी के नेटवर्क विस्तार के चलते देखने को मिली।

Kalyan Jewellers शेयर प्राइस:

भारत की जानी-मानी जेम्स और ज्वेलरी कंपनियों में शामिल Kalyan Jewellers के शेयरों में बुधवार, 21 जनवरी को तेज बिकवाली देखने को मिली। कमजोर बाजार माहौल के बीच पूरे शेयर बाजार में भारी दबाव रहा, जिसका असर Kalyan Jewellers के शेयर पर भी साफ नजर आया।

बाजार में आई तेज गिरावट के बीच Kalyan Jewellers का शेयर गहरे लाल निशान में कारोबार करता दिखा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) में कुछ म्यूचुअल फंड्स द्वारा अपनी हिस्सेदारी घटाने की खबरों के बाद शेयर पर बिकवाली का दबाव और बढ़ गया।

kalyanjawellers_stock_price_newsnexa

NSE पर Kalyan Jewellers का शेयर Intraday में 13.8% तक टूटकर ₹389.10 के निचले स्तर पर पहुंच गया।

CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, Sundaram Midcap Fund अब कंपनी के पब्लिक शेयरहोल्डर्स की सूची में नजर नहीं आ रहा है। जबकि दिसंबर 2024 में इस फंड के पास कंपनी में 1.02% हिस्सेदारी थी। इससे संकेत मिलता है कि या तो फंड की हिस्सेदारी 1% से नीचे आ गई है या उसने शेयर से पूरी तरह बाहर निकलने का फैसला किया है।

वहीं, सिंगापुर सरकार ने भी पिछले 12 महीनों में कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 2.01% से घटाकर 1.75% कर दी है।

शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो Kalyan Jewellers के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आंकड़ों के मुताबिक, 7 जनवरी 2026 को ₹520.75 पर बंद होने के बाद से लेकर आज के निचले स्तर ₹389.10 तक शेयर में करीब 25.7% की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।

16 जनवरी 2026 को आई PTI रिपोर्ट में बताया गया कि शेयर में आई इस तेज गिरावट के बावजूद कंपनी के प्रमोटर्स ने कॉरपोरेट गवर्नेंस, शेयर प्लेज, ऑडिटर्स से जुड़े सवालों और फंड मैनेजर्स के साथ मिलीभगत जैसी अफवाहों को सिरे से खारिज किया है।

कंपनी के प्रमोटर और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमेश कल्याणारमन ने एक एनालिस्ट कॉल के दौरान कहा कि प्रमोटर के नाम के खिलाफ दिखाई देने वाला शेयर प्लेज Warburg Pincus से शेयर खरीदने के लिए किया गया था। उन्होंने साफ किया कि प्रमोटर फाइनेंसिंग एग्रीमेंट में जाने से पहले लिक्विडिटी और प्लेज लेवल को लेकर पूरी सावधानी बरती गई थी और जोखिम को नियंत्रित रखा गया है।

इसके अलावा, कंपनी प्रबंधन ने फंड मैनेजर्स को रिश्वत देने से जुड़ी अफवाहों को भी पूरी तरह बेबुनियाद और हास्यास्पद बताया।कल्याणारमन ने कहा, हमने हमेशा अपने कारोबार और सभी हितधारकों के साथ बातचीत में उच्च स्तर की ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखी है।


Kalyan Jewellers Q3 अपडेट

Kalyan Jewellers ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3 FY26) में अपनी कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में सालाना आधार पर 42% की बढ़ोतरी दर्ज की है। इस वृद्धि के पीछे मजबूत त्योहारी मांग और कंपनी के विस्तार की रणनीति का बड़ा योगदान है।

कंपनी ने दिसंबर तिमाही 2024-25 में ₹7,318.19 करोड़ की रेवेन्यू दर्ज की, जो पिछले साल की इसी अवधि से 40% अधिक है।

भारत में कंपनी के संचालन में भी 27% की Same-Store Sales ग्रोथ रही, जो पिछले साल की तुलना में काफी मजबूत है। कंपनी ने एक बयान में कहा,
“दिवाली के बाद की अवधि में भी मांग मजबूत बनी रही, भले ही सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया।”

स्रोत: PTI

Disclaimer: यह लेख केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश संबंधी सलाह के रूप में न माना जाए। किसी भी निवेश निर्णय से पहले वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।

Leave a Comment