UP के बागपत में हुई घने कोहरे के कारण गाड़ियों की टक्कर। 35 लोग हुए घायल

By Mandeep Rohit

Published On:

Date:

UP के बागपत में घने कोहरे के कारण हुआ बड़ा हादसा। लगभग 25 गाड़ियां आपस में टकरायी। लगभग 35 लोग घायल। मंगलवार की सुबह यानी 20 जनवरी को ये सड़क हादसा हुआ। मंगलवार की सुबह UP के बागपत के खेकड़ा – दिल्ली – खेकड़ा एलिवेटेड मार्ग ( नैशनल highway) पर अचानक घना कोहरा छा गया जिस कारण गाड़ी चलाने वालों को कुछ दिखाई नहीं दिया और कोहरा ने ही इस सड़क को एक बड़े हादसे का रूप दे दिया। लगभग 20 मिनट के अंदर कोहरा इतना बढ़ गया। दिखना बिल्कुल ही कम हो गया। दिखना कम होने के कारण आगे पीछे आने वाली गाड़ियां एक दूसरे से टकराती हुई चली गई। इस दौरान करीब 25 गाड़ियां आपस में भिड़ी। इसमे छोटे साधन भी सामिल है। गाड़ियों के भिड़ने से भारी नुकसान हुआ। गाड़ियों और लोगों का। बहुत से लोग घायल हुए। य़ह हादसा के खतरनाक और दिल दहला देने वाला हादसा था।

हादसा होने का कारण

हादसा होने का मुख्य कारण कोहरे का एक दम से ज्यादा बढ़ जाना हैं। इस हादसे में लोगों की कोई गलती नहीं है। क्योंकि सामने कुछ दिखाई ही नहीं दे रहा था। ड्राइवर को बिल्कुल पास जाकर दिखाई देता था कि सामने कुछ है भी या नहीं। जब तक ड्राइवर दिखने पर ब्रेक लगाता तब तक देर हो जाती और गाड़ी सामने वाली गाड़ी से टकरा चुकी होती। इनमे कुछ वाहन वो भी थे जो आधी दूर पर भी ब्रेक नहीं लगा पाए। कुछ लोग वो भी थे जो तेज गति मे थे। और सामने कुछ दिख भी नहीं रहा था तेज गति के कारण बड़ी जोर दार टक्करें हुई। हादसा होने का कारण बस एक ही है कोहरा जिसके कारण अछे से सामने कुछ दिख न पाना।

हादसे में नुकसान क्या क्या हुआ। कितने लोग घायल हुए और कितनों की मौत हुई

इस हादसे में लगभग 35 लोग घायल हुए हैं जिनमें महिलाएं भी सामिल है। अभी तक घायल होने का ही पता चला है। मौत हुई है या नहीं इसके हमे कोई जानकारी नहीं मिली है। घायल लोगों को खेकड़ा CHC ( कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ) लेजाया गया। कुछ लोगों को निजी हस्पताल में भी भर्ती करवाया गया। इस दुर्घटना के कारण सड़क पर लंबा ट्रेफिक जाम लग गया था। इस जाम को हटाने के लिए National Highway Authority Of India की टीम ने गाड़ियों को हटवाया। गाड़ियों को हटाने के लिए मशीनों का इस्तेमाल किया गया और भिड़ी हुई गाड़ियों को सड़क से हटा दिया गया। जिसे जाम खुल गया। इस हादसे के कारण लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस के साथ साथ लोगों की मदद करने के लिए स्थानीय लोगों ने भी तेजी से भाग लिया और लोगों की मदद की।

लोगों की सहायता।

दुर्घटना होने के बाद जो लोग घायल नहीं थे उन लोगों ने अपनी अपनी गाड़ियों से नीचे की तरफ उतर कर पीछे की ओर चले गए। और पीछे से आने वाली गाड़ियों को रोका ताकि और गाड़ियां ना भिड़े और लोग घायल होने से बच सके। लेकिन कोहरा ज्यादा होने के कारण देख पाना मुश्किल था जिसे लोगों को पीछे जो गाड़ियां थोड़ी तेज रफ्तार में थी उनको रुकवाना थोड़ा मुश्किल था। पुलिस ने भी अपनी जिम्मेदारी अछे से निभायी पुलिस वालों ने भिड़ी हुई गाड़ियों में से ज़ख्मी लोगों को बाहर निकाला और हस्पताल में भेज दिया।

ऐसे समय पर क्या करना चाहिए

  • धीमी गति से चलें।
  • और फॉग लाइट का उपयोग करें।
  • आगे की दूरी बनाए रखें।
  • अचानक ब्रेक न लगाएं — धीरे-धीरे गति कम करें।
  • अगर दृश्यता अत्यधिक कम है, तो सड़क किनारे सुरक्षित जगह पर रुकें।
  • आप को पता है सामने दिखना बिल्कुल कम हो चुका है तो गाड़ी की स्पीड उतनी ही रखे जितनी में आप सामने एक दम से कुछ आने पर अपने आप और गाड़ी को ब्रेक लगकर बचा सकें।

Leave a Comment